चमोली/ गोपेश्वर-चमोली मोटरमार्ग पर ग्वीलों बैंड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर के वक्त एक स्कूटी पर सवार होकर महिला गोपेश्वर की ओर आ रही थी इसी बीच ग्वीलों बैंड के समीप वह एक अनियंत्रित बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया परन्तु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक महिला की पहचान मंजू देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी भरत सिंह नेगी ग्राम ईरानी के रूप में हुई है।