प्रयागराज में एयरफोर्स का विमान हुआ दुर्घटना ग्रस्त बचाव के लिए मौके पर पहुंचे हेलीकॉप्टर।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

उत्तर प्रदेश/ प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना का एक ट्रेनी विमान क्रैश होकर तालाब में जा गिरा। ऐसे में विमान को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। अचानक ही विमान ने हवा में संतुलन खो दिया। जिसके चलते शहर के बीचोंबीच वो तालाब में जा समाया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, भगतदा अब कुछ लोगों को नहीं पूरे राज्य को बता दो कहा से लाए आप कपकोट के इस विधायक को जो 4 साल में 4 किलोमीटर रोड़ नहीं बना पाया, रोड़ नहीं होने के कारण गांव नहीं पहुंच पाया शहीद का पार्थिव शरीर 4 किलोमीटर पैदल व 10 किलोमीटर गाड़ी से आकर बूढ़े मां बाप ने शहीद बेटे के किए अंतिम दर्शन।

दरअसल यह विमान एयरफोर्स का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट था। शुरूआती जांच में इंजन फेल होने के चलते ये एयरक्राफ्ट पानी में जा गिरा। इसमें दो क्रू मेंबर स्वार थे। हालांकि गनीमत यह रही कि दोनों सुरक्षित हैं। हादसा केपी कॉलेज के पीछे हुआ है। इस हादसे की खबर तुरंत ही पुलिस और प्रशासन को दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *