अल्मोड़ा, रोड़ से लगभग 2 किलोमीटर दूर मिला अज्ञात पुरुष का नग्न शव गले में माला व हाथ में गुदा है ॐ।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ कपिलेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के समीपवर्ती गेराड़ी लटवाल में सुयाल नदी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का पूर्णतः नग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत बेहद विभत्स बताई जा रही है जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय के साथ ही जबरदस्त दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक एक पुरुष है जिसकी दाढ़ी है। उसके गले में तुलसी की कंठी माला और हाथ पर’ (ॐ) का चिन्ह गुदा हुआ है। शव की स्थिति अत्यंत संदिग्ध है मृतक की दाहिनी आंख बाहर निकली हुई है जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉इश्क भारी पड़ गया ममता पर 3 बच्चों की 45 वर्षीय मां 18 साल के प्रेमी के साथ हुई फरार, थाने में गिड़गिड़ाते रहे पति और बेटा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या कोई दुर्घटना। पुलिस द्वारा आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

 पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही क्वारब चौकी इंचार्ज मनोज अधिकारी, कांस्टेबल आनंद राणा और गोपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे। शव दुर्गम स्थान पर होने के कारण ग्रामीणों की मदद से लगभग 2 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार करके शव को सड़क तक लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां हुआ दो पक्षों में जबरदस्त बवाल ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 लोगों की हुई मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।

इसके बाद कोतवाल प्रकाश मेहरा और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी भेजा गया।
पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया शव शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आसपास की जगहों और जिलों को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की अनुमानित उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां कार में मिला ठेकेदार का शव क्षेत्र में फैली सनसनी।

कि युवक की मौत पहाड़ी से गिरने या अत्यधिक ठंड या अन्य प्राकृतिक कारणों से हो सकती है हालांकि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

 इलाके में दहशत ग्रामीणो में हो रही है कई प्रकार की चर्चाएं।

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे साधु वेश, कंठी माला और शरीर पर धार्मिक प्रतीकों से जोड़कर देख रहे हैं जिससे मामले को लेकर जिज्ञासा और भय दोनों बने हुए है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *