हल्द्वानी/ उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। हल्द्वानी की गल्ला मंडी गुरुवार रात खून से लाल हो गई। यहा एक अज्ञात युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह जब मंडी में श्रमिक पहुंचे तो वहां का मंजर देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए।
पहचान मिटाने की कोशिश पत्थरों से कुचले सिर
हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए दोनों के चेहरों को भारी पत्थरों से इस कदर कुचल डाला है कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
प्राथमिक जांच में युवती की उम्र लगभग 19-31 वर्ष और युवक की उम्र 31 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। युवक की जेब से अल्मोड़ा जिले की एक आईडी बरामद हुई है जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान पुख्ता करने में जुटी है। हालांकि युवती के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। अल्मोड़ा व नैनीताल के रहने वाले हैं युवक और युवती
पुलिस ने तुरंत पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मृतकों की पहचान 19 साल की (बदला हुआ नाम) नेहा जो तल्ली पोखरी नैनीताल और युवक की पहचान अल्मोड़ा के तल्ला खोल्टा के रहने वाले शुभम कुमार टम्टा उम्र 31 वर्ष के तौर पर हुई है।
पुलिस मंडी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। साथ ही मंडी के व्यापारियों और वहां काम करने वाले मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश या प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मंडी परिसर किया सील
वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए पूरे परिसर की बैरिकेडिंग कर दी है।
फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
चुनौती 24 घंटे के अंदर राज्य में दूसरी बड़ी वारदात
उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अभी देहरादून में रिटायर्ड कर्नल के बेटे की हत्या की गुत्थी सुलझी ही थी कि इस डबल मर्डर ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
पुलिस का पक्ष हमने टीमें गठित कर दी हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मनोज कत्याल एसपी सिटी