बाघ के हमलें से दो मौतों के बाद जिलाधिकारी ने डीएफओ को तलब कर दिए सख्त निर्देश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

हल्द्वानी/ पीपल पोखरा और पनियाली क्षेत्र में आदमखोर वन्यजीव के हमलों में दो महिलाओं की मौत के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। जनाक्रोश और दहशत के बीच जिलाधिकारी नैनीताल ने रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आदमखोर की निरंतर ट्रैकिंग, ट्रैप कैमरा-ड्रोन व थर्मल तकनीक के उपयोग तथा विशेषज्ञों की मौजूदगी में ट्रेंकुलाइज/कैप्चर अभियान चलाने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉बागेश्वर, जिले के बैजनाथ में कलयुगी मां ने अपनी 22 दिन की बिटिया का गला घोटकर की निर्मम हत्या दादा ने बहु के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर।

जरूरत पड़ने पर शूटर की तैनाती हेतु उच्च स्तर से अनुमति लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने वन क्षेत्रों से लगे गांवों में दिन-रात गश्त करने क्यूआरटी तैनाती, ग्रामीणों को एस्कॉर्ट, स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध अनिवार्य किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी में अल्मोड़ा निवासी युवकों ने नबालिग युवती को शराब पिलाकर किया गैंगरेप पुलिस ने आरोपियो को किया गिरफ्तार।

उन्होंने कहा है कि मुनादी के जरिए अलर्ट, रात में अनावश्यक आवाजाही पर रोक और भीड़ नियंत्रण के लिए राजस्व-पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई भी आज ही से सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी ने पहली घटना के बाद की गई कार्रवाई की आख्या तलब करते हुए लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी डीएफओ को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *