पौड़ी के बाद अल्मोड़ा के सीएमओ पर गिरी गाज सीटी स्कैन के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई सीएमओ अल्मोड़ा सस्पेंड।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के रखरखाव में लापरवाही के मामले में सख्त कार्रवाई की है। पौड़ी के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजयेन्द्र भारद्वाज को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉जागेश्वर विधानसभा के मलाडा से अध्यक्ष बनने पर कुंजवाल ने बधाई दी।

जबकि उनके खिलाफ जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।अब अल्मोड़ा के वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (तत्कालीन पौड़ी सीएमओ) डॉ. प्रवीण कुमार को भी निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में शराब के नशे में चूर वाहन चालक ने रौंदा स्कूटी सवारों को सेना के जवान सहित दो की हालत गंभीर।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 2022 में खराब हुई करोड़ों रुपये वाली सीटी स्कैन मशीन को अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षित स्थान के बजाय खुले में रखा था जिसके कारण वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री ने चेतावनी दी कि अस्पतालों में संसाधनों के प्रबंधन में ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई की मौत या आत्महत्या, विधायक ने मौत पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए करवाई एफआईआर दर्ज।

उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उचित प्रबंधन न होने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मामले में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तत्कालीन महानिदेशक निदेशक संयुक्त निदेशक और सहायक निदेशक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *