प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने खोया आपा चाकू से फाड़ डाला अपना पेट।

न्यूज 13 ब्यूरो

उत्तर प्रदेश/ यूपी के बहराइच से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे पढ़कर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां एक गर्भवती महिला को अचानक से प्रसव का इतना तेज दर्द हुआ कि वो दर्द सहन ही नहीं कर पाई पीड़ा से तड़पी महिला ने बिना कुछ सोचे समझे चाकू उठाया और अपना फेट ही फाड़ डाला। पेट फटने से उसकी आंतें बाहर आ गईं। चीख सुनकर पड़ौसी महिला के घर पहुंचे। वो भी नजारा देखकर सन्न रह गए। महिला खून से लथपथ थी और तड़प रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 पांच दिवसीय सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण का हुआ समापन।

महिला की हालत देखकर तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

 प्रसव पीड़ा से तड़पी महिला ने चाकू से फांड डाला अपना पेट

मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव का है। यहां 38 साल की ननकई के पहले से ही चार बेटे निवास उम्र 16 वर्ष दीवान उम्र 12 वर्ष रवि उम्र 8 वर्ष और रोहन उम्र 5 वर्ष हैं। छह महीने पहले ही पति की मौत हो गई थी। गुरुवार को दोपहर के वक्त महिला को अचानक से प्रसव पीड़ा हुई।

यह भी पढ़ें 👉 हाईकोर्ट ने PWD और सिंचाई कर्मियों के हक में दिया बड़ा स्टे ऑर्डर।

दर्द की वजह से वो चीखने-चिल्लाने लगी। बच्चे गांव में खेलने गए थे। वो घर पर अकेली थी।

स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म

जब महिला दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई तो उसने किचन से चाकू उठाया और अपना पेट ही काट दिया। जिससे चारों ओर खून ही खून हो गया। पेट काटने से उसका दर्द और भी ज्यादा बढ़ गया। पेट पर चाकू से वार करने से वहां पर गहरा घाव हो गया। महिला की अंतड़ियां भी बाहर आ गई थीं। हालांकि घर पर डिलीवरी नहीं हो पाई। पड़ौसी तुरंत एंबुलेंस में उसे अस्पताल ले गए। आनन-फानन में ननकई की नॉर्मल डिलीवरी की गई। जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *