हल्द्वानी/ यहां शहर क्षेत्र की एक महिला अपने पति को छोड़कर आठ साल की बेटी और 20 साल की युवती के साथ लापता है। पुलिस को महिला की लोकेशन पंजाब में दिखाई दे रही है। दोनों परिवारों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पत्नी बेटी के साथ 24 जनवरी को बिना किसी को बताए घर से चली गई। वहीं युवती के पिता ने कहा कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 24 जनवरी को आफिस में काम करने के लिए घर से निकली लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आई।