गौचर के पास महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग नहीं चला कोई पता।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर/  कर्णप्रयाग के मध्य चट्टवापीपल के पास बमोथ झूला पुल से वृद्ध महिला ने अलकनंदा में छलांग लगा देर सायं तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया। विकास खंड कर्णप्रयाग के सिंदरवाणी गांव निवासी स्वर्गीय प्रमोद सिंह की वृद्ध पत्नी पीतांबरी देवी ने गुरुवार को गौचर – कर्णप्रयाग के मध्य चट्टवापीपल के पास बमोथ झूला पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां गोशाला में लगी भीषण आग मवेशी की जलकर हुई मौत महिला व उसकी पुत्री भी झुलसे गोशाला में रखा भूसा भी हुआ जलकर राख।
जानकारी के अनुसार प्रमोद सिंह की मृत्यु के बाद बेहद तंगहाल में जीवन यापन कर रही पीतांबरी देवी का एक पुत्र भी था जिसकी कुछ माह पूर्व मृत्यु हो जाने के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 पाखरो रेंज घोटाला>>> पूर्व डीएफओ अखिलेश तिवारी पर दर्ज होगा मुकदमा मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन।

गौचर पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं के अनुसार पीतांबरी देवी ने वृहस्पतिवार को लगभग 11 बजे के आसपास चटवापीपल के समीप बमोथ जाने वाले अलकनंदा नदी पर बने झूला पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। एस डी आर एफ व चौकी गौचर पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। समाचार भेजे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *