अल्मोड़ा जिले के सल्ट में वाहन समाया गहरी खाई में केई लोग घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले के सल्ट क्षेत्र के डोटीयाल में एक पिकअप बस को रास्ता देते वक्त खाई में गिर गई जिससे पांच लोग घायल हो गए ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सड़क की जर्जर हालत को हादसे का कारण बताया जा रहा है जिस पर ग्रामीणों ने मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस जांच कर रही है।
सल्ट क्षेत्र के डोटीयाल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सामने से आ रही बस को रास्ता देने के प्रयास में पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे पिकअप सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा समाई।

यह भी पढ़ें 👉यहां लकड़ी लेने गई महिला को जंगल में हाथी ने उतारा मौत के घाट।

घायलों ने बताया कि यदि बस से सीधी टक्कर हो जाती तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और अपनी निजी गाड़ियों से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए देवायल सल्ट अस्पताल पहुंचाया।

 घायलों की सूची

इस हादसे में पिकअप चालक साकम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी सराईखेत राजेंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष केलाखेड़ा, ऊधम सिंह नगर सुभाष उम्र 19 वर्ष निवासी नेपाल चंद्रसेन सैनी उम्र 41 वर्ष निवासी बिजनौर और विजेंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी बिजनौर घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉चमोली, जनपद के प्रत्येक विकासखंड में दो प्राथमिक विद्यालय बनेंगे मॉडल विद्यालय।

ग्रामीणों ने बताया कि डोटीयाल के पास सड़क लंबे वक्त से जर्जर हालत में है। सड़क संकरी होने के साथ ही जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिसके कारण इससे पहले भी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *