अल्मोड़ा जिले के सल्ट में 60 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक 2 घायलों को पुलिस ने किया रेस्क्यू।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले के सल्ट थाना क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना आज 19 मार्च को थाना सल्ट के चिमटाखाल बेंड के पास हुई जहा ट्रक (UP 71T 3441) सड़क से लगभग 50-60 मीटर नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में बेतालघाट विकास खंड के हरतपा गांव के 28 वर्षीय युवक की तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने ले ली जान।

ट्रक चांदपुर से चूना भरकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में समा गया।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री धामी का शराब प्रेम कुमाऊं मंडल में खुलेगी देशी और विदेशी मदिरा की 55 नई दुकानें।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह मय पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश पुत्र मंजूर उम्र 36 वर्ष निवासी नेहटोर जनपद बिजनौर एवं परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर जनपद बिजनौर सामान्य रूप से घायल सामान्य रूप से घायल हुए थे। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *