अल्मोड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार 11 महिने के मासूम सहित 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां भीषण सड़क हादसे में 11 महीने के मासूम सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा ताकुला मोटर मार्ग पर चुराड़ी और महेंद्रा क्लब के बीच उस वक्त हुआ जब दिल्ली नंबर की एक कार लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा समाई।

यह भी पढ़ें 👉बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माणाधीन कार्यों में विभागों, निर्माण एजेंसियां समयबद्धता ,गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दे, जिलाधिकारी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार सभी लोग बागेश्वर जिले के निवासी थे और झिझाड़ गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। इसी बीच वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया।इस भीषण दुर्घटना में 11 महीने के रेहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा मंजू देवी उम्र 44 वर्ष और दिनेश राम उम्र 50 वर्ष की भी मौत हो गई। पांच घायलों का उपचार ताकुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बेस अस्पताल अल्मोड़ा में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉बाघ के हमलें से दो मौतों के बाद जिलाधिकारी ने डीएफओ को तलब कर दिए सख्त निर्देश।

सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि वाहन के पहाड़ी मोड़ पर अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *