अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा 2 लोगों की हुई मौके पर ही मौत एक गंभीर घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ आज दिनांक 31/01/2026 को वक्त लगभग अपराह्न 03.00 बजे अल्मोड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि धौलछीना से लगभग 06 किलोमीटर आगे सेराघाट की ओर कसाण बैंड के समीप एक वाहन संख्या-DL3 CCZ 8690 (स्कॉर्पियो) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां कार में मिला ठेकेदार का शव क्षेत्र में फैली सनसनी।

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट मय पुलिस टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉80 हजार करोड़ कर्ज में डूबे उत्तराखंड के मंत्रियों का बढ़ाया गया भत्ता।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वाहन में चालक सहित 03 लोग सवार थे। दुर्घटना में 02 लोगों की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को व्यक्तिगत वाहन से अल्मोड़ा भेजा गया।

घायल का विवरण

1– सिद्धार्थ रॉय उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र प्रणब रॉय निवासी-मंगलपुरी महरौली नई दिल्ली

मृतकों का विवरण

1– प्रणब रॉय उम्र लगभग 75 वर्ष निवासी उपरोक्त

2– शुभी रॉय उम्र लगभग-72 वर्ष निवासी उपरोक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *