चमोली जिले के देवाल विकास से सामने आया सनसनी खेज मामला पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमाला करके खुद फांसी के फंदे पर झूला व्यक्ति।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

 चमोली/ जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां देवाल विकास खंड के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत के साथ सनसनी फ़ैल गई।

यह भी पढ़ें 👉भीमताल, सदियों से निर्मल बहने वाला जलस्रोत प्रसाशन की लापरवाही के चलते पड़ा है 4 साल से सूखा बेकार हुए शासन प्रशासन के जल संरक्षण पर बड़ी-बड़ी बातें और सेमीनार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉शर्मनाक घटना दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती के साथ टैक्सी ड्राइवर ने की बलात्कार की कोशिश युवती ने पूरी रात गुजारी छुपकर जंगल में।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मां-बेटे को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा है।

वारदात के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह मौके से हो गया फरार।

कुछ वक्त बाद ग्रामीणों को उसका शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर एक पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग में काकड़ का शिकार करना 14 लोगों को पड़ गया भारी वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद ओडर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *