चमोली/ कर्णप्रयाग विकास खंड के सिदोली क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने केंद्र व राज्य की गलत नीतियों के विरुद्ध जनजागृति अभियान चलाया।
सिदोली क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलने एवं अंकिता भंडारी न्याय यात्रा स्थायी राजधानी गैरसैंण सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में रानीगढ़ क्षेत्र के खरसाईं,गैथी, सिदोली, पाडुली आदि गांवों में जनजागृति बैठके आयोजित की गई।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौतम मिंगवाल,जिला महामंत्री अजय किशोर भंडारी ,पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण राणा ,पूर्व प्रधान जगदीश केडियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी राम प्रसाद देवली सहित ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य स्थानीय महिला मंगल दलों की महिलाएं ,युवा साथी वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।