दसवीं बोर्ड की की परिक्षा दे रही नाबालिग ने परीक्षा के दौरान बच्चे को दिया जन्म।

न्यूज 13 ब्यूरो

मध्यप्रदेश/ यहां धार जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घटना जिले के पीथमपुर सेक्टर-1 की है जहां 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पेपर के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केन्द्र में ही बच्चे को जन्म दे दिया। नाबालिग छात्रा हाउसिंग बोर्ड स्थित एक हायर सेकंडरी स्कूल में गणित का पेपर देने के लिए पहुंची थी और पेपर दे रही थी इसी बीच उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने परीक्षा केन्द्र में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

परीक्षा केन्द्र में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड स्थित एक हायर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर हो रहा था। पेपर सुबह 9 बजे शुरु हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 नीले ड्रम की एक और खौफनाक कहानी आई सामने बेटे ने पिता की निर्मम हत्या कर शव के आरी से कई टुकड़े कर भर डाला ड्रम सिर काटकर फैंका 21 किलोमीटर दूर।

लगभग 10 बजे उसे पेट में तेज दर्द शुरू हुआ तो वो बाथरूम चली गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया जिसके बाद उनकी मदद से सुरक्षित प्रसव करावा गया। छात्रा ने एक पुत्र को जन्म दिया है। फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 दुष्कर्म हुआ और मंगेतर का गर्भ बताती रही नाबालिग

पुलिस अधिकारी चांदनी सिंगारे के मुताबिक 16 वर्ष 3 माह की नाबालिग वर्ष 2017 से पीथमपुर क्षेत्र में रह रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड पुलिस के एक और एसएसआई को 15 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

मई 2024 में गरबा कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान कान्हा पिता नितेश बरमन निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी थाना बेटमा जनपद इंदौर से हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने बहला-फुसलाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भावस्था की जानकारी छात्रा ने लंबे वक्त तक अपने परिजनों से छिपाए रखी। जब परिजनों को संदेह हुआ तो छात्रा ने गर्भ ठहरने का कारण अपने मंगेतर से संबंध बताकर परिवार को गुमराह किया। बताया जा रहा है कि उसकी सगाई भी हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी कान्हा के खिलाफ जीरो पर मामला कायम कर प्रकरण थाना बेटमा जिला इंदौर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *