सुबह-सुबह नैनीताल के गेठिया में हुआ बड़ा हादसा यात्रियों से भरी बस पल्टी सड़क एक व्यक्ति की हुई मौत कई घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह-सुबह एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया जब यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉उप चुनाव जीत कर तीसरी बार केदारनाथ विधानसभा से विधायक बनी आशा नौटियाल ने गिनाए एक साल में किए विकास कार्य, न्यूज़ 13 से की ख़ास बातचीत।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह लगभग 07:27 बजे आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को दुर्घटना की सूचना मिली जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *