ज्योतिर्मठ में विशाल रैली का आयोजन पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केन्द्रीय सूची में शामिल करने की मांग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले के ज्योतिर्मठ में आज पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग को लेकर विशाल रैली आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 25 अप्रेल से शुरू हो रहा है मकान सूचीकरण घरों में ताले मिले तो आवादी शून्य।

इस बीच बाजार बंद रहेंगे और बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।पैनखंडा समुदाय को ओबीसी का दर्जा मिलने के 10 साल बाद भी इसे केंद्रीय सूची में दर्ज नहीं किया गया है। इससे आक्रोशित लोग शुक्रवार को ज्योतिर्मठ नगर में विशाल रैली का आयोजन कर रहे हैं साथ ही आधे दिन तक बाजार भी बंद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा में हुआ भीषण सड़क हादसा 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार 11 महिने के मासूम सहित 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

पैनखंडा समुदाय को 2016 में उत्तराखंड सरकार ने ओबीसी का दर्जा दिया। परन्तु आज तक इसे केंद्रीय सूची में शामिल नहीं किया जा सका है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कई प्रयासों के बाद भी यह मामला जस का तस बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माणाधीन कार्यों में विभागों, निर्माण एजेंसियां समयबद्धता ,गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दे, जिलाधिकारी।

पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुंवर का कहना है कि इस रैली में पूरे विकासखंड के लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को रैली के दौरान दोपहर एक बजे तक सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *