हल्द्वानी में गैस किल्लत के बीच सामने आया कालाबाजारी का मामला, डिलिवरी मैन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ नगर में गैस आपूर्ति व्यवस्था चरमराने के बीच कालाबाजारी का एक मामला सामने आया है जिसने प्रशासन और गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक में हल्द्वानी इंडियन गैस सर्विस का डिलीवरी मैन शिब्बू आनंद बाग वार्ड-11 में सुबह गैस सिलेंडर वितरित कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 देखिए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी से न्यूज़ 13 की ख़ास बातचीत।

इसी बीच आरोप है कि उसने एक उपभोक्ता को लगभग 2500 रुपये में सिलेंडर बेच दिया। इस पूरे मामले की सूचना वार्ड के पार्षद रवि जोशी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गई। शिकायत के बाद हल्द्वानी गैस सर्विस के प्रबंधक ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देते हुए डिलीवरी मैन के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉 वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर के कार्यालय में तैनात भ्रष्ट फॉरेस्टर को विजिलेंस की टीम ने 25 हजार 500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

गौरतलब है कि हल्द्वानी में पहले से ही गैस की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कालाबाजारी के इस मामले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी होना कई सवाल खड़े करता है क्या सप्लाई चेन में कहीं बड़ी खामी है या फिर निगरानी तंत्र कमजोर पड़ रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *