चमोली जिले के देवाल में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिले के देवाल के समीप मोपाटा सड़क में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। वहीं एक युवती सहित दो घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कार में सवार सभी मोपाटा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विषयों के प्रश्नपत्र तैयार कर संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड करें  डॉ. अभिषेक त्रिपाठी।

बृहस्पतिवार को मोपाटा गांव के विवाह समारोह में चौड़ व कोटेड़ा गांव के पांच लोग शामिल होने गए। समारोह में शामिल होकर सभी लोग लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचे। अपने गांव वापसी के लिए सड़क पर खड़ी चौड़ गांव के ही नारायण सिंह की कार में सवार हो गए। जब तक चालक कार में सवार होता तब तक कार खाई में जा समाई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार ढलान में खड़ी थी और सवारियों के बैठते ही अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई। घटना में चौड़ गांव की बसंती देवी उम्र 38 वर्ष पत्नी कुंवर सिंह व मोहनी देवी उम्र 48 वर्ष पत्नी स्व. मान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के भजन सिंह उम्र 65 वर्ष पुत्र वादर सिंह ने एंबुलेंस दम तोड़ दिया। घटना में कोटेड़ा गांव की ज्योति उम्र 22 वर्ष व चौड़ गांव के खिलाप सिंह उम्र 63 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 वन महकमे के भारी भरकम दावों का लकड़ी तस्कर उड़ा रहे हैं मज़ाक बैखौफ माफिया जमकर पेड़ों पर चला रहे हैं आरी।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि वाहन लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरा। घायलों को उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा जा रहा है। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कार में बैठते वक्त किसी से भूलवश गियर के दबने से कार आगे बढ़ गई हो घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *