देहरादून/ नगर के मछली बाजार में 23 वर्षीय युवती की चापड़ से निर्मम हत्या कर दी गई और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। राजधानी के मछली बाजार क्षेत्र से सटी एक गली में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से सरेराह निर्मम हत्या कर दी गई।
इसी बीच बाइक पर सवार एक युवक ने उसे रोका और बातचीत के दौरान अचानक चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल युवती को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
त्वरित कार्रवाई में हत्यारोपी दबोचा
पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हत्या के आरोपी
आकाश कुमार को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।