दलालों से मुक्त होगा आरटीओ कार्यालय जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरटीओ कार्यालय में जनहित कार्य किये जाते है जिसमें ड्राइविंग लाईसेंस रजिस्ट्रेशन, रिनुवल, मोटर व्हीकल आदि के कार्य होते हैं जो सीधे तौर पर आमजनमास से जुड़े हैं। आरटीओ कार्यालय में इन कार्यों में बाहरी व्यक्तियों की संलिप्तता पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉रुद्रप्रयाग, 2026 की श्री केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर यात्रा मार्ग का विभागों ने किया संयुक्त निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में सभी कर्मचारी ड्रेसकोड में आयेंगे तथा नेम प्लेट के साथ ही आईकार्ड होना आवश्यक है साथ ही जो कर्मचारी जिस पटल पर कार्य कर रहे हैं उक्त पटल पर भी नेम प्लेट होना आवश्यक है। ताकि कार्यालय में आने वाले कार्मिक को सही जानकारी व सुविधा मिले। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि कार्यालय की नियमित मानिटरिंग के साथ ही चैकिंग अभियान भी चलाया जाए।

देखिए महेंद्र भट्ट, सांसद (राज्यसभा), प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तराखंड से न्यूज़ 13 की ख़ास बातचीत।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि इस सार्वजनिक कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों साथ ही शिकायत पेटी भी होना आवश्यक है और जो लोग दावा करते हैं कि शीघ्र कार्य कर दिया जायेगा इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉क्षेत्रीय प्रदर्शन और सर्वे रिपोर्ट बनेगी 2027 में प्रत्याशी चयन का आधार महेन्द्र भट्ट, कहीं मंत्री बनने की हसरत पाले विधायकों का कट न जाय टिकट।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये कि आरटीओ कार्यालय में मुख्य गेट पर एक फ्लेक्सी लगाई जाए उक्त फ्लेक्सी में इस कार्यालय में सरकार द्वारा कोई भी एजेन्ट अधिकृत नहीं है और जो नागरिक सेवायें है निर्धारित दरों पर समयबद्ध तरीके से मिलती हैं का अंकन होना अनिवार्य है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।इस बीच संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पाण्डे एवं प्रशासक गुरुदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *