रानीखेत के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग किन्नरों की मनमानी वसूली और अभद्रता से है परेशान अब एकजुट होकर ग्राम प्रधानों ने दिया ज्ञापन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ किन्नरों के द्वारा शुभ अवसरों पर गांवों के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंच कर नेग माँगने के लिए की जाने वाली अभद्रता के विरोध में रानीखेत के कई ग्राम प्रधानों ने एक होकर किन्नरों के खिलाफ मोर्चा खोला है। इसे लेकर ग्राम प्रधानों द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सख्त कार्यवाई करने की मांग की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉अल्मोड़ा की जेल में चल रहा है धन बल और बाहुबल का खेल कैदियों को मिल रही स्पेशल सर्विस।

रानीखेत के ताड़ीखेत विकास खंड के अलग अलग ग्राम पंचायतो के लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कहा है कि किन्नर समाज द्वारा जन्म, विवाह, अन्य सुअवसरो पर जबरन बहुत अधिक धनराशि की मांग करते है। मांग पूरी ना होने पर दबाव, अभद्र व्यवहार के साथ ही भय का माहोल बनाते है। यह स्तिथि आम को की गरिमा के प्रतिकूल है।

यह भी देखें 👉देखिए महेंद्र भट्ट, सांसद (राज्यसभा), प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तराखंड से न्यूज़ 13 की ख़ास बातचीत।

 ज्ञापन में कहा गया है कि किन्नरों को ग्राम स्तर पर समझाने की कोशिश की गई लेकिन समस्या जब की तस लगातार बनी हुई है। ग्राम प्रधानों द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट से इस मामले हस्तक्षेप करके निर्देश जारी करने तथा मनमानी वसूली रोकने की मांग की गयी। ज्ञापन देने वालों में प्रीति पंत, खष्टी अधिकारी, मंजुला बिष्ट, बीना बोरा, हेमा आर्या, लीला पांडेय, ललित खत्री, सुनीता, भुवन चंद्र, हेमा जोशी, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *