उत्तराखंड के अस्पतालों से लापता चल रहे 71 बॉन्डधारी डॉक्टर किए गए बर्खास्त प्रेक्टिस पर लगेगी रोक साथ ही होगी कुर्की आदेश से मंचा हड़कंप।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ सरकारी अस्पतालों से लापता चल रहे 71 डॉक्टरों पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों की सेहत संवारने के मकसद से सरकार ने बांड पर कई डॉक्टर तैनात किए हैं। उनमें से 71 बांडधारी डॉक्टर लंबे वक्त से अस्पतालों से गायब चल रहे हैं। बताया जाता है कि वह डॉक्टर निजी अस्पतालों में बड़े पैकेज लेकर काम में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 71 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी है। बॉन्ड के उल्लंघन पर उनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई शुरू करने के साथ ही प्रेक्टिस पर रोक की तैयारी की जा रही है। सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे के अनुसार बॉन्ड के तहत अस्पतालों में तैनात 71 डॉक्टरों के खिलाफ ड्यूटी से गायब होने की शिकायत मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉 स्वास्थ्य शिविर में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा पर अनुचित दबाव बनाने का आरोप डॉक्टर ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा।

जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बॉन्ड राशि की वसूली के लिए आरसी काटने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। इन डॉक्टरों को या तो बॉन्ड उल्लंघन की एवज में धनराशि जमा करनी होगी। या फिर प्रशासन की ओर से उनकी कुर्की की जाएगी।

 पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट

उत्तराखंड के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश अस्पतालों में मानकों के अनुरूप डॉक्टर या स्टाफ तैनात नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉 दसवीं बोर्ड की की परिक्षा दे रही नाबालिग ने परीक्षा के दौरान बच्चे को दिया जन्म।

डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को एक से दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाता है। कई मरीज समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण काल का ग्रास बन चुके हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सड़क के अभाव के कारण मरीजों को कई मील पगडंडियां पार कर डोली के सहारे अस्पतालों तक पहुंचाया जाता है। दूरस्थ अस्पतालों में डॉक्टर सेवाएं देना नहीं चाहते हैं।

डॉक्टरों ने किया शर्तों का उल्लंघन

सरकार ने अस्पतालों में कड़ी शर्तों के साथ बांडधारी डॉक्टरों की तैनाती की थी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड पुलिस के एक और एसएसआई को 15 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक बॉन्ड डॉक्टर सेवा शर्तों का उल्लंघन न करे इसके लिए सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल को पत्र भेजकर बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर रोक लगाने को लिखा जा रहा है। अस्पतालों से डॉक्टरों के गायब होने को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसा करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *