वन विभाग ने 246 लीसा भरे टिन किये बरामद।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

अल्मोड़ा/ प्रदीप कुमार धौलाखण्डी प्रभागीय वनाधिकरी सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा तथा ललित कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा, द्वारा प्रभाग अन्तर्गत वन सम्पदा की तस्करी, अवैध खनन तथा अवैध पातन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में वन क्षेत्र जागेश्वर द्वारा दिनांक 27.10.2024 के प्रातःकाल को आकस्मिक छापेमारी में 246 लीसा भरे टिन बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां नमकीन(पफ) के पैकेटों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया बुलडोजर।

दिनांक 27.10.2024 को प्रातः 3.55 बजे मुखबिर खाश द्वारा सूचना दी गयी कि दन्या क्षेत्र से एक वाहन बिना नम्बर का जिसमें लीसा अवैध रुप से ले जाया जा रहा है के क्रम में प्रातः 4.00 बजे केवलानन्द पाण्डे वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर द्वारा पनुवानौला से अपने निजी वाहन में अपने मातहतों संग पनुवानौला से दन्या क्षेत्र को छापेमारी हेतु प्रस्थान किया। परन्तु सम्भवतः लीसा तस्करों को इस छापेमारी की सूचना प्राप्त हो गयी तथा लीसा तस्कर धौलादेवी चिल मोटर मार्ग में सिंधिया मल्ला के पास सुनसान जगह पर उक्त 246 लीसा भरे टिनों को वाहन से उतारकर भाग गये।

यह भी पढ़ें 👉 : देहरादून, मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान एसा बना रहेगा उतराखंड में मौसम।

उक्त लीसा तस्करी में संलिप्त वाहन की तलाश की जा रही है। यह वन उत्पाद अवैध है जिन्हें जब्त कर तत्काल लीसा डीपो धौलादेवी लाया गया है। बरामद अवैध लीसा भरे टिनों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तराखण्ड संशोधन 2001) की सुशंगत धाराओं तथा लीसा नियमावली के तहत् वन अपराध दर्ज किया जा रहा है। प्रकरण में जांच की जा रही है, जांच के दौरान जो भी दोषी व्यक्ति प्रकाश में आयेगा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। वन सम्पदा की तस्करी की रोकथाम हेतु इस तरह की कार्यवाही निरन्तर जारी है। गश्ती टीम में लक्ष्मण सिंह विष्ट वन दरोगा, अमर सिंह विष्ट वन दरोगा, बहादुर सिंह विष्ट, कुन्दन सिंह बगडवाल, तथा अमन, वन आरक्षी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *