अल्मोड़ा,अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुश्तैनी ,पैत्रक गांव जैंती तहसील के ल्वाली गांव पहुंचे।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुपर कुल महेंद्र सिंह धौनी आज अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे और कुल देवता की पूजा अर्चना की। वह कल रात नाटाडोल के एक गेस्ट हाउस में रूके थे। ​

यह भी पढ़ें 👉 शीतकाल के लिए बाबा केदार के कपाट हुए बंद, अगले 6 महीने तक ओम्कारेश्वर मंदिर उखीमठ में भक्त कर सकते हैं दर्शन।

महेंद्र सिंह धोनी,उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी आज यानि बुधवार को अपने पैतृक गांव जैंती के ल्वाली में पहुंचे। धौनी के अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। दोनों ने गांव के मंदिरों में अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। ​

यह भी पढ़ें 👉 कोटद्वार, चोरों ने विश्व प्रसिद्ध सिद्धबली बाबा के मंदिर में लगाई सेंध, फलाहारी बाबा के दानपात्र से चुराई नगदी।

ल्वाली के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धौनी ने बताया कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और धौनी की पत्नी साक्षी ने गांव पहुंचकर हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद दूसरे मंदिरों में पूजा की।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत के युवक ने हल्द्वानी के होटल में फांसी लगाकर की अपनी जीवनलीला समाप्त।

इससे पहले 20 साल पहले 2003 में महेंद्र सिंह धोनी अपने गांव पहुंचे थे। कल यानि मंगलवार को धौनी अपनी पत्नी व बेटी के साथ इंडिगों की फ्लाइट से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *