धाकड़ से धड़ाम होते धामी का एक और रिश्वत खोर अधिकारी 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

रुद्रपुर/ भ्रष्टाचार के खिलाफ सतत अभियान के तहत सतर्कता स्थापन (विजिलेंस) की टीम ने उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी ने ग्राम गऊघाट में 16 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉चमोली, जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद धरने को स्थगित करने पर बनी सहमति।

 पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात निरीक्षक पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने स्थानीय काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे थे जिन्हें काटने के लिए विभागीय अनुमति आवश्यक थी।

यह भी पढ़ें 👉यात्रा मार्ग सुधारीकरण के अधिकांश कार्य पूर्ण :जिलाधिकारी, यात्रा मार्ग पर पेयजल एवं शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था है।

प्रारंभिक जांच में आरोप सत्यापित होने पर सतर्कता स्थापन हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित ट्रैप टीम ने बुधवार को आरोपी के कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *