यहां नमकीन(पफ) के पैकेटों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया बुलडोजर।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

हल्द्वानी/ खाद्य सुरक्षा विभाग ने भारी मात्रा में नमकीन (पफ) के पैकेटों को पकड़ा है। इन्हें एक वाहन में बेचने के लिए भेजा जा रहा था। विभाग ने इन्हें कब्जे में लेकर इनके ऊपर बुलडोजर चलवा दिया है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र के नेतृत्व में लामाचौड़ में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान काशीपुर से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन को रोका। इसमें नमकीन (पफ) के पैकेट लदे हुये थे। जब जांच की तो पैकेटों पर कुल वजन, पैकिंग तिथि, अवसान तिथि, बैच नंबर आदि कुछ भी नहीं छपा था। इस तरह की पूरी 60 पेटी थीं।

यह भी पढ़ें 👉 : देहरादून, मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान एसा बना रहेगा उतराखंड में मौसम।

इन्हें कब्जे में लेकर तुरंत ही रामपुर रोड स्थित कार्यालय पहुंचाया गया। निर्माता कंपनी यश फूड इंडस्ट्रीज के स्वामी का खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 23, 26, 27 और 52 के अंतर्गत चालान भी काटा गया। नमकीन के सैंपल लेकर जांच के लिये भेज दिये। बाद में पूरे माल को लेकर विभाग की टीम ट्रंचिंग्र गाउंड पहुंची। यहां पूरे सामान के ऊपर बुलडोजर चला दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में दौरा कर रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *