पर्वतीय क्षेत्रों के लिए पाले का तो मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का येलो अलर्ट भारी बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ पर्वतीय में पाला, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का यलो अलर्ट बर्फबारी के बाद बदरीनाथ-मलारी हाईवे हुआ बंद पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने और हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड में मौसम हर पल बदल रहा है गुरुवार को तीन दिन बाद मौसम में अचानक बदलाव आया तो पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई। बारिश-बर्फबारी के चलते दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात के वक्त तापमान सामान्य रहा।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने यहां शराब की दुकान का लाईसेंस किया निरस्त।

वहीं आज दिन की शुरुआत कड़कती धूप के साथ हुई। मौसम की बात करें तो शुक्रवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने और हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल किया जारी।

बदरीनाथ और मलारी हाईवे बंद गुरुवार को पहाड़ों में खूब बर्फबारी हुई। जिसके चलते बदरीनाथ, मलारी हाईवे बंद पड़ा है। औली की सड़क पर टीवी टावर से आगे बर्फ और पाला गिरने से छोटे वाहनों की आवाजाही बंद रही।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, कालीमठ क्षेत्र में ग्रामीण भालू के आतंक से भयभीत भालू ने गोशाला में बंधी गाय को बनाया अपना निवाला।

157 साल के इतिहास में मौसम ने बनाए कई नए रिकॉर्ड भारत मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के स्थापना के 150 साल वर्ष पूरे हो चुके हैं। मौसम विज्ञान के इस लंबे इतिहास में बीते साल 2024 में दून में हर मौसम में कई नए रिकॉर्ड बने। अपने ठंडे और हसीन मौसम के लिए मशहूर दून घाटी साल 2024 में जमकर झुलसी। 31 मई 2024 के दिन दून का अधिकतम तापमान सात डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 43.2 दर्ज किया गया। दून में पारा कभी इतना ऊपर नहीं गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सहायक खंड विकास अधिकारी ने नशे में टल्ली होकर कार से रौंदा 3 छात्राओं को एक की हुई मौत 2 की हालत नाज़ुक।

मौसम विभाग एक जनवरी 1867 से देहरादून में तापमान की गणना कर रहा है इसमें 43.2 डिग्री मई में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। जून के शुरूआत में भी गर्मी ने खूब सताया। इसके बाद बारिश ने भी इसी साल नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि बारिश का रिकॉर्ड में साल का इतना अंतर देखने को नहीं मिला। सर्दियों की बात करें तो साल 2014 में अब तक की सबसे अधिक बर्फबारी हुई। 2014 में राज्य भर के पर्वतीय क्षेत्रों में 57.5 इंच बर्फबारी हुई जो मौसम के 157 साल के इतिहास में सबसे अधिक है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला। इसकी वजह से कई बार बहुत अधिक बारिश हुई तो कई बार गर्मी ने नया रिकॉर्ड भी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *