


NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-
तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया व साथ ही पौधारोपण भी किया गया प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की जानकारी दी और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, ग्राम प्रधान श्रीमती निधि मेहरा, वन क्षेत्राधिकारी शेखर तिवारी मौजूद रहे। साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पौधा रोपड़ किया गया।








