पश्चिमी हिमालई क्षेत्र में आज फिर से हो रहा है मौसम में बदलाव उत्तराखंड जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक आंधी तूफान के साथ भारी बारिश व बिजली गिरने की संभावना।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र मे मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 मार्च तक आंधी, तूफान के साथ ही बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से तेज बारिश हो सकती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस से क्रमिक वृद्धि की संभावना है। 22 मार्च को देश में रायलसीमा के अनंतपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में भी सूरज की तपिश बढ़ने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां तेज़ रफ़्तार डंपर ने रौंदा कई कारों को हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत की खबर।

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 24 से 28 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 26 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 24 से 27 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और 26 और 27 मार्च को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
यहां बढ़ेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों के बीच उत्तर पश्चिम भारत में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉 यहां उत्तराखंड मूल के व्यवसायी ने अपने तीन बच्चों व पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद घर में लगा दी आग।

अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं अगले तीन दिन के दौरान गुजरात में पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है और इसके बाद 2-3 डिग्री तक नीचे आ सकता है। 24 और 25 मार्च को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर लू भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 सल्ट विकास खंड में घर के अंदर घुसकर जंगली जानवर ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट दुर्गन्ध फैलने के बाद लगा पता।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के बीच उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि हुई। इस बीच उत्तर प्रदेश, तगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय में कहीं तूफानी तो कहीं तेज हवाएं भी चलीं। केरल और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *