नववर्ष में उत्तराखंड रोडवेज सड़कों पर उतारेगी 100 नई बसे।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ रोडवेज के बेड़े में 1490 बसें हैं इसमें 967 बसें रोडवेज की खुद की हैं बाकी अनुबंध पर हैं। खुद की बसों में लगभग 400 बसें पुरानी हो चुकी हैं जिनको धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा है। अब रोडवेज पर्वतीय रूटों के लिए 100 नई बसें खरीदने जा रहा है। नए साल में रोडवेज 100 नई बसों को सड़क पर उतारेगा। बसों की खरीद के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। सभी बसें पर्वतीय क्षेत्रों के लिए खरीदी जा रही हैं। नई बसों के सड़क पर उतरने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर शासन ने छीना स्थानांतरण का अधिकार।

रोडवेज के बेड़े में 1490 बसें हैं। इसमें 967 बसें रोडवेज की खुद की हैं बाकी अनुबंध पर हैं। खुद की बसों में लगभग 400 बसें पुरानी हो चुकी हैं जिनको र्धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा है। अब रोडवेज पर्वतीय रूटों के लिए 100 नई बसें खरीदने जा रहा है। इसके लिए सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। नई बसों के लिए 40 करोड़ रुपये का लोन लिया जाना है इसके ब्याज की भरपाई सरकार करेगी।

500 बसों का नया प्रस्ताव हो रहा तैयार

रोडवेज पांच सौ बसों का नया प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है। यह बसें पर्वतीय और मैदानी रूटों के लिए खरीदी जानी हैं। नये साल में यह प्रस्ताव भी सरकार के पास पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 यहां पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने पत्नी की गला दबाकर करदी निर्मम हत्या।

यदि सरकार इसे मंजूरी देती है तो राज्य के साथ ही राज्य से बाहर के रूटों पर भी उत्तराखंड रोडवेज बेहतर परिवहन सुविधा दे सकता है।
नए रूटों पर चल पाएगी बसें

रोडवेज को राज्य के लगभग 130 क्षेत्रों से बस चलाने की डिमांड मिली है परन्तु बसों के अभाव में प्रबंधन सेवाएं शुरू नहीं कर पा रहा है। कुछ रूट ऐसे भी हैं जिन पर बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। नई बसो को आने के बाद नये रूटों के साथ ही पुराने रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू हो सकता है। 100 नई बसों की खरीद को टेंडर की तैयारी है। कोशिश है कि अगले साल सीजन से पहले नई बसें बेड़े में शामिल हो जाए।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के लिए हिमस्खलन की चेतावनी ऑरेंज अलर्ट जारी।

पांच सौ बसों का नया प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। पवन मेहरा, महाप्रबंधक (संचालन), रोडवेज

फ्री सफर की सुविधा मिलेगी

रोडवेज बसों में सीनियर
सिटीजन समेत अन्य विशेष श्रेणी के लोगों को निशुल्क सफर की सुविधा है लेकिन पर्वतीय रूटों पर रोडवेज की बसें सीमित हैं ऐसे में लोगों का इसका लाभ नहीं मिल सकता है। बस सेवाएं बढ़ने के बाद लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *