बागेश्वर में डेंगू से रोकथाम के लिए नगर पालिका कर रही है लोगों को जागरूक।

NEWS 13 प्रतिनिधि कपकोट:-

डेंगू की रोकथाम के लिए नगर पालिका के द्वारा किया जा रहा है लोगों को जागरूक। बागेश्वर में डेंगू की रोकथाम के लिए नगरपालिका लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। आज 3 जुलाई को भी नगरपालिका के द्वारा डेंगू से संबंधित होर्डिंग और पम्पलेट लगाए गए। लोगों को होर्डिंग और पंपलेट के द्वारा बताया जा रहा है कि कैसे हमें डेंगू से बचना है और उसके लिए हमें अपने आसपास कैसे साफ सफाई रखनी है।

और कहीं जल इकट्ठा नहीं होने देना है। और भी कई तरह के उपाय बताए हैं। नगर पालिका के कर्मचारी जगह-जगह साफ सफाई कर रहे हैं और लोगों को पेंपलेट बांट रहे हैं। बागेश्वर नगर पालिका के द्वारा नगर में प्रतिदिन सोडियम क्लोराइड का प्रयोग किया जा रहा है। नगर पालिका ने बताया कि उनका यह अभियान लगातार जारी है और वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं। और लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए उपाय भी बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *