


NEWS 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़:-
भारतीय जनता पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ नेता, माँ भारती के लाल, युवाओं की आवाज,यशस्वी विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड सरकार का मुख्यमंत्री नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ़ के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा इन्दर लुंठी के नेतृत्व में आज गांधी चौक में मिष्ठान वितरण एवम आतिशबाजी की गई। इस दौरान सभी ने केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और इसके साथ ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की हुंकार भरी।
कार्यक्रम में इन्दर लुंठी (जिला उपाध्यक्ष-भाजपा, पिथौरागढ़) गणेश भण्डारी (पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), मनोज मेहता (जिला सोशल मीडिया सह-प्रभारी-भाजपा, पिथौरागढ़), विनोद भट्ट (अध्यक्ष-दुग्ध संघ-पिथौरागढ़), जितेंद्र नगरकोटी (पूर्व जिला मंत्री-भाजपा,पिथौरागढ़), सुनील लधामी, नरेन्द्र धामी, अकबर खान, गोपाल चन्द्र रजवार, मनोज चौहान, शैलेश खर्कवाल, सुनील राजेन्द्र धामी, ललित महर, हरिओम धामी, भुवन जोशी, रवि जंग एवम कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।







Congratulations and hope in this limited time Mr Dhami comes up as an effective leader and CM. Best of luck