आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर दिया धरना।

NEWS 13 प्रतिनिधि कपकोट:-

बागेश्वर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री सुंदर धोनी ने बताया की लगातार राज्य सरकार शहीदों का अपमान कर रही है। शहीदों के बलिदान को भूलने का प्रयास कर रही है।

जिसे कतई भुलाया नहीं जा सकता है। उन्ही शहीदों के सम्मान और हितों के लिए लगातार हम लड़ेंगे उनके सम्मान के लिए हम लड़ेंगे क्योंकि जिस तरीके से उनके हक को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि वह उनका हक है। और उनको आरक्षण मिलना चाहिए। उनके आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य आंदोलनकारियों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार को 2022 में उखाड़ फेंका जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *