बागेश्वर में वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा नीलेश्वर परिसर में वन महोत्सव के तहत किया गया वृक्षारोपण।

NEWS 13 प्रतिनिधि कपकोट:-

वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा आज नीलेश्वर परिसर में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में बांज, बुरांश, थुनेर, फल्याट के पौधे किए गए रोपित। आज बागेश्वर में 2 जुलाई 2021 वन महोत्सव के तहत वन विभाग ने नीलेश्वर परिसर के आसपास विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। वन कर्मियों ने पौधों की निराई गुड़ाई व देख-रेख का संकल्प लिया।

प्रभागी वन अधिकारी हिमांशु ने वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया की पेड़ों के बिना मानव जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती शुद्ध हवा, ऑक्सीजन, पानी, प्राण बचाने के लिए पेड़ ही देते हैं। इसके अलावा वन्यजीव व पशुओं के चारे की समस्या भी वन से ही पूरी होती है इमारती लकड़ी फर्नीचर समेत अन्य काम में भी पेड़ों का ही विशेष महत्व है। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधों का रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *