


NEWS 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़:-
पिथौरागढ़ छेत्र के लोगों ने आम आदमी पार्टी संगठन मन्त्री गिरीश जोशी और वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह बिष्ट के संयुक्त नेत्रत्व में बङे जोश खरोश के साथ बढ चढकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली सदस्यता समारोह के दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण में शहीदो व आन्दोलनकारियों के अविस्मरणीय बलिदान को याद करते हुए यह बताया कि डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड सरकार ने आन्दोलनकारियों के अधिकार व कल्याण पर लगातार आघात किया है आन्दोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में दिये जा रहे आरक्षण का जो मामला वर्ष 2011 से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चल रहा था।
भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और लचर पैरवी के कारण उच्च न्यायालय ने मार्च 2018 में उस आरक्षण को निरस्त कर दिया। उत्तराखंड सरकार उच्च न्यायालय के इस आदेश को निस्प्रभावी करने के लिए विधानसभा में कानून बनाना चाहिए था लेकिन सरकार ने ऐसा न करके आन्दोलनकारियों के हक कोठाराघात किया है दूसरी तरफ पीछे दरवाजे से अपनों को लगातार नौकरीयाँ दी हैं गोविन्द सिंह बिष्ट ने बताया कि आन्दोलनकारियों के हक के साथ लगातार छलावा किया है आम आदमी पार्टी ऐसी नीतियों का पुरजोर विरोध करती है।
संगठन मंत्री गिरीश जोशी ने कहा कि आन्दोलनकारियों तथा आन्दोलन के परिणाम स्वरूप बने उत्तराखंड को आज बीस साल पूरे हो गये लेकिन आज तक बनी सरकारों ने आन्दोलनकारियों की भावनाओं की उपेक्षा की है जिसको आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित-अशोक पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश पुनेङा, कैप्टन महादेव भट्ट, नीरज गुरूरानी, अजय चंद। सदस्यता ली-भूवन जोशी, दीपक जोशी, निर्मिल जोशी, रमेश जोशी, नीरज जोशी, हरीश जोशी, रोहित जोशी, रमेश जोशी, बिपिन जोशी, गणेश जोशी, रेखा जोशी, जानकी देवी, सीता जोशी, गीता जोशी, भावना जोशी, निर्मला जोशी सहित दर्जनों लोग सामिल रहे।








