


NEWS 13 प्रतिनिधि कपकोट:-
बागेश्वर जिले के एसपी अमित श्रीवास्तव कपकोट क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। उन्होंने कपकोट थाने का भ्रमण कर वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के व्यापारियों, क्षेत्रवासियों के साथ बैठक भी की। बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को नशे के दुष्परिणाम बताएं। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों को रोकने में पुलिस तभी सफल होगी। जब क्षेत्रवासी उनका पूर्ण सहयोग करेंगे।
वहीं उन्होंने इस समाज में बढ़ रहे नशे को उखाड़ फेंकने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भांग की पैदावार अत्यधिक मात्रा में होती है। जिससे नशे के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग एकजुट होकर भांग के खिलाफ चल रही मुहिम में सहयोग करेंगे।
और नशे के इस कारोबार को खत्म करने में मदद करेंगे। तभी सभी को राहत मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न कानूनों की भी क्षेत्रवासियों को जानकारी दी। वहीं उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने थानाध्यक्ष को इन समस्याओं का जल्द ही निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ शिवराज सिंह थानाध्यक्ष मदन लाल मौजूद रहे।






