


न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-
रानीखेत : सिक्किम मे सेना का वाहन खाई में गिरने से चार जवान शहीद हो गए, प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें दो जवान 7 कुमाऊं रेजिमेंट के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिक्किम में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान शहीद हो गए। इसमें से दो जवान कुमाऊं रेजिमेंट की 7वी बटालियन के हैं।
इन चारों में से एक बृजेश रौतेला ताडी़खेत विकासखंड का बताये जा रहे हैं, बताया जा रहा है इनका परिवार कुछ वक्त पहले तक रानीखेत के लालकुर्ती राय इस्टेट में रहता था। जबकि एक और जवान भी कुमाऊं के ही हिमांशु नेगी रामनगर जिला नैनीताल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस दुःखद घटना की खबर मिलते ही पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है।



