ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने मऊ (हरियाणा) से किया गिरफ्तार।

NEWS 13 प्रतिनिधि बागेश्वर:-

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं साइबर सैल को जनपद में होने वाले ऑनलाइन धोखाधड़ी/साइबर ठगी के मामलों का समय पर सफल अनावरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

वर्ष 2020 में वादी गणेश सिंह पुत्र हेमंत सिंह निवासी-ग्राम- बासती, थाना- कांडा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन मोटरसाइकिल बेचने का झांसा देकर गूगल पे के माध्यम से अपने बैंक एकाउंट में 81,259/- रुपये डलवाकर वादी के साथ धोखाधड़ी की गई थी।

जिस सम्बन्ध में थाना कांडा में FIR NO- 43/20, धारा- 420 भा0द0वी0 व 66 आई0टी0 एक्ट बनाम सुनील पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण की विवेचना निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल, वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर द्वारा की जा रही है।

प्रकरण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर सेल व गठित पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। टैक्निकल टीम द्वारा दी गई सूचना/लीड के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों के उपरान्त अभियुक्त सुनील पुत्र शेर सिंह निवासी- मऊ, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला-नूह मेवात, हरियाणा उम्र-19 वर्ष को दिनांक: 29-06-2021 को मऊ, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज दिनांक 30.06.2021 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

1- उ0नि0 त्रिवेणी प्रसाद जोशी।

2- उ0नि0 प्रहलाद सिंह।

3- उ0नि0 कुंदन सिंह रौतेला एस0ओ0जी0।

4- हे0कां0(प्रो0) चंद्र प्रकाश बवाड़ी।

5- आरक्षी राजेश भट्ट एस0ओ0जी0।

6- आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी एस0ओ0जी0।

7- आरक्षी अशोक कुमार।

8- आरक्षी राजकुमार।

टैक्निकल टीम:-

1- निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत प्रभारी साइबर सैल।

2- आरक्षी चंदन राम कोहली।

3- आरक्षी इमरान खान।

4- आरक्षी गिरीश बजेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *