शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक व मानसिक शोषण करने वाले अभियुक्त को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

NEWS 13 प्रतिनिधि गंगोलीहाट:-

थाना गंगोलीहाट में वादिनी (पीड़िता) द्वारा लिखित सूचना दी कि अभियुक्त मनीष पुत्र भोपाल राम निवासी सुरखाल थाना गंगोलीहाट द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता से लगातार 3 साल से शारीरिक संबंध बनाए हैं।

शारीरिक व मानसिक शोषण किया है तथा जबरदस्ती भी शारीरिक संबंध बनाए है। अब शादी करने से इंकार कर रहा हैं। तहरीर के आधार पर एफ0आई0आर0 नं0-19/2021, धारा- 376 भा0 द0 वि0 बनाम मनीष पंजीकृत किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पतारसी-सुरागरसी कर अभियुक्त मनीष पुत्र भोपाल राम, निवासी-सुरखाल पो0ऑ0 -दसाईथल, थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र 29 वर्ष को दसाई थल से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल आधि0/कर्म0 गण:-

1. उप निरीक्षक प्रियंका इजराल।

2. उप निरीक्षक विजय कुमार।

3. कानि0 राहुल रावत।

4. कानि0 राकेश सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *