कपकोट थाने में जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन।

NEWS 13 प्रतिनिधि कपकोट:-

कपकोट थाने में जागरूकता गोष्ठी का किया गया आयोजन ग्रामीण व नगर वासियों को साइबर और महिला अपराधों की जानकारी दी। वहीं नशे से दूर रहने की अनुमति भी दी और लोगों को कानून का पालन करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील की।

C O शिव शिवराज सिंह राणा ने जागरूकता गोष्ठी की अध्यक्षता की लोगों से कहा कि बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस और जनता को सामूहिक भागीदारी से काम करना होगा। साइबर सेल निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने ऑनलाइन अपराधों की जानकारी दी और कहा कि सोशल मीडिया पर कई अराजक तत्व सक्रिय रहते हैं‌।

उन्होंने ऑनलाइन ठगी के शिकार होने से सतर्क रहने की भी जानकारी दी। और ऑनलाइन खरीददारी से होने वाली ठगी के शिकार से बचने के उपाय बताएं। लोगों को बताया कि ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले उस वेबसाइट की जानकारी अपने पास रखें और लोगों को अपने एटीएम व अन्य बैंक की जानकारी ना देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *