


NEWS 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़:-
मेजर ललित सिंह की अध्यक्षता में, संगठन के कोर कमेटी द्वारा नए पदाधिकारियों को चुना गया। पूर्व सैनिकों की बैठक आज दिनांक 27 जून 2021, रविवार सुबह 10:00 बजे से मां भगवती सदन, निकट पेट्रोल पंप, विण में कोविड नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुई, बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच संचालन करते हुऐ अमित जोशी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से संगठन की आवश्यकता, कार्यप्रणाली एवं भविष्य में किए जाने वाले पूर्व सैनिकों से संबंधित कल्याणकारी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत कियी।
तदुपरांत संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह सामन्त ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया एवं नवनिर्वाचित सदस्यों को पदभार प्रदान किए, जो निम्न प्रकार है।
उपाध्यक्ष- रामदत्त जी (सेना मेडल) एवं मयूख भट्ट।
संयोजक- देब सिह भाटिया, के डी भट्ट एवं अरविन्द सिह।
सचिव- रमेश सिह महर, गणेश सिह भाट एवं दयाल सिह मेहता।
कोषाध्यक्ष- विक्रम सिह मेहता, देवकी नंदन एवं प्रकाश पुनेठा।
सूचनाएं एवं मिडीया प्रभारी- अमित जोशी, राजेन्द्र बल्लभ जोशी एवं चंदन सिह जैठी।
संरक्षक मंडल- प्रेम बल्लभ पुनेठा, गोविंद सिह एवं जगत सिह।
संगठन के नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए बैठक में उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि कार्यकारिणी जिले के समस्त पूर्व सैनिकों/वीर नारियों एवं आश्रितों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाधान के लिए हमेशा तैयार एवं उत्साहित रहेंगे।
वयोवृद्ध पूर्व सैनिक कैप्टन बहादुर सिंह रावल, और कैप्टन दीवानी चन्द शाही ने भी अपने शब्द रखे एवं खुशी जाहिर की कि संगठन की कमान युवा हाथों में है। विश्वास जताया कि यह संगठन पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याण हेतु हमेशा तत्पर रहेगा। अंत में संगठन कि सदस्यता, कार्यकारिणी के कार्यकाल, मासिक बैठकों आदि के बारे में अवगत करते हुए जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।








