एवरेस्ट फतह कर अपने गृह जनपद पहुंचे मनीष कसन्याल का आज जिला पंचायत सभागार में भव्य अभिनंदन किया गया।

NEWS 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़:-

जिलाधिकारी आनंद स्वरूप, पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुरेंद्र सिंह बल्दिया, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला खेल अधिकारी संजीव पोरी, आईस संस्था की निदेशक जया पाण्डे, सचिव बासु पाण्डे, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, संजीव भसीन, स्टैंफर्ड स्कूल के निदेशक राकेश देवलाल, विधायक प्रतिनिधि कृपाल बल्दिया, मनोज कुमार जोशी, ललित मोहन जोशी, आम आदमी पार्टी के चंद्र प्रकाश पुनेडा, गोविंद बिष्ट, गिरीश जोशी आदि ने स्मृति चिन्ह देकर मनीष को सम्मानित किया।

इस मौके पर आईस संस्था के प्रशिक्षक मनीष कसनियाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ में खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संस्था का सहयोग करना चाहिए, साथ ही उन्होने अपने पर्वतारोहण के अनुभव भी बताये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह वल्दिया ने आइस संस्था को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया मनीष के पिता सुरेश कसनियाल ने कहा कि आइस संस्था साहसी खेलों, आपदा क्षेत्रों में राहत कार्यों को लेकर काम करती है कार्यक्रम का संचालन आइस और मुस्कान संस्था के अध्यक्ष जगदीश कलोैनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *