


NEWS 13 प्रतिनिधि बागेश्वर:-
कपकोट अपने घर से बिना कुछ बताए गायब हुई महिला को 6 दिन बाद ताकुला से बरामद किया गया है। महिला के पति ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट थाना क्षेत्र की एक महिला घर वालों को कुछ बताए छह दिन पहले घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खूब खोजबीन की लेकिन महिला का कहीं से कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद महिला के पति ने कपकोट थाने में किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत टीम गठित की और महिला को अल्मोड़ा जिले के ताकुला से बरामद किया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि यूएस-365 आइपीसी में केस दर्ज कर लिया गया है। महिला की तलाश के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई थी। साथ ही आवश्यक टेक्निकल जानकारियां भी जुटाई। पुलिस टीम के प्रयासों से सुरागरसी पतारसी के बाद आज महिला को ताकुला से सकुशल बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला से पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, आरक्षी खुशाल राम, ह्रदेश कौर आदि शामिल थे।








