पाताल भुवनेश्वर गुफा का होगा सौन्दर्यकरण-चुफाल ने दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री से की मुलाकात।

NEWS 13 प्रतिनिधि पी महरा, बेरीनाग:-

बेरीनाग। विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा का शीघ्र सौन्दर्यीकरण की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री बिशन सिंह चुफाल से मुलाकत। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के सामने पाताल भुवनेश्वर सहित डीडीहाट में मलयनाथ मंदिर,चैबाटी का पौराणिक सूर्य मंदिर,मां जयंती ध्वज तक पहुंचने के लिए रोपवे निर्माण का अनुरोध किया। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने चारों प्रस्तावों पर शीघ्र ही डीपीआर बनाकर पर्यटन मंत्रालय को भेजने को कहा। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा इनकी स्वीकृति के बाद जिले में और अधिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।शीघ्र इस पर कार्य भी शुरू हो जायेगा। पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने कहा मंदिर के सौन्दर्यकरण के लिए केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के सामने रखने पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *