


NEWS 13 प्रतिनिधि अमित चौधरी, हल्द्वानी:-
हल्द्वानी नगर निगम में 7 साल पहले शामिल किए गए जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा इलाके में हल्द्वानी नगर निगम अब हाउस टैक्स लगाने की तैयारी में है, नगर निगम इस इलाके में करीब 7 से 8 हज़ार परिवारों से टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है, यहां अगले महीने से टैक्स वसूलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिससे नगर निगम को करीब एक करोड़ राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन दमुवाढुंगा के लोग नगर निगम के इस फैसले का विरोध कर रहे है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की तरफ से यहां कोई सुविधाएं नही दी गयी है, सुविधा के नाम पर केवल स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, यहां के लोगों के पास मालिकाना हक भी नही है, लिहाजा नगर निगम यहां के लोगों से किस चीज का टैक्स वसूलने जा रहा है, दमुवाढुंगा मे 3 वार्ड हैं, यहां के पार्षद और आम जनता का कहना है की सुविधाओं को लेकर कई बार नगर निगम में यहां से प्रस्ताव भी जा चुके है लेकिन उन पर कोई सुनवाई नही होती है, नगर निगम की करनी और कथनी में फर्क है लिहाजा नगर निगम द्वारा टैक्स वसूलने का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने भी आज दमुवादूंगा क्षेत्र से टैक्स वसूलने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने आज तक इस क्षेत्र के लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है लेकिन यहां की भोली-भाली जनता को गुमराह नही होने दिया जाएगा और वे यहां की जनता से टैक्स वसूल करने का पुरजोर विरोध करेंगे और वह संघर्ष की हर सीढ़ी तक आम जनता के साथ है।
वहीं नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त के मुताबिक दमुवाढुंगा सन 2014 में नगर निगम में शामिल किया गया था और अब 7 साल बाद इस क्षेत्र में हाउस टैक्स और स्वच्छता को लेकर टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है, उनका पूरा प्रयास है की दमुवाढुंगा क्षेत्र में पूरी सुविधाएं दी जाए जिससे लोगों को टैक्स देने में कोई दिक्कत ना आये।








