प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में आज से श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन पढ़िए नियम व शर्तें।

NEWS 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-

कोरोनाे के कारण बंद किए गए मार्किट, माल, मन्दिर अब धीरे धीरे सब कुछ एक के बाद एक खुलने शुरू हो गए है। अब आम जनमानस को मंदिरों में जाकर पूजा करने की भी अनुमति मिल रही है। इसी क्रम में जागेश्वर धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं। अब सभी भक्त बाबा के दर्शन के लिए नियमों का पालन करते हुए जागेश्वर आ सकेंगे।

जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा जागेश्वर मंदिर को खोलने के निर्देशों के साथ कुछ मानक भी जारी किए हैं। मंदिर समूह को केवल दर्शन हेतु सभी भक्तों के लिए निम्न शर्तों के अधीन खोलने की अनुमति दी गई है। मंगलवार जून से मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुल जाएंगे।

1. मंदिर में दर्शन का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ही होंगा।

2. समय के उपरांत किसी को भी मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

3. मंदिर प्रवेश पर पंजीकरण की व्यवस्था पूर्व की ही भांति रहेगी।

4. प्रवेश जूता स्टैंड की ओर से होगा।

5. वर्तमान में केवल मंदिर दर्शन की अनुमति दी गई है।

6. मध्य मंडल से ही सभी को दर्शन होंगे।

7. सभी मंदिरों में बैरियर लगाए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने सभी से अपील भी की है कि दर्शन हेतु नियमावली का पूर्ण रूप से पालन करें। लाज़मी है कि कोरोना संक्रमण के मामले बीते समय में तेज़ी से कम हुए हैं। जिसके बाद आम जनमानस ने राहत की सांस ली है।

अभी कुछ ही दिन पहले नैनीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर के कपाट भी भक्तों के लिए खोले गए थे। इधर जागेश्वर धाम में भी भक्त दूर-दराज से आते हैं। लिहाजा सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी की पालना भी आवश्यक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *