


NEWS 13 प्रतिनिधि देहरादून:-
उत्तराखंड भाजपा की आज की बड़ी ख़बर यह रही कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भाजपा की महिला नेत्री दीप्ति रावत को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड की दीप्ति रावत को राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा बनाया गया है। दीप्ति रावत, त्रिवेंद्र सरकार में शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष रह चुकी है।







