


NEWS 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-
पिछले कई दिनों से लगातार चल रही मुसलाधार बारिश से क्षेत्र में कयी जगह पर नुकसान हुआ है। बहुत जगह से भूस्खलन रोड टूटने व चट्टानों से मलबा गिरने के समाचार मिल रहे हैं। टूटफूट से कई आवासीय मकान भी खतरे की जद मे आ गये है। भिकियासैंण ब्लाक की ग्राम पंचायत गंगोड़ा में भी कुछ मकान खतरे की जद में आ में गए हैं। वही कई क्षेत्रों में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र मे बिजली भी नहीं है है।
भिकियासैंण ब्लाक के गंगोड़ा ग्राम पंचायत के गांवों और क्षेत्र में संपर्क मार्ग बंद हैं। रापड़ गांव में भूस्खलन व दीवारें टूटने से गोविंद राम (गोवर्धन) और खीम प्रकाश व दीपक आदि। के पक्के मकानों को खतरा पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान नीलम आर्या के प्रतिनिधि चन्दन प्रकाश ने भूस्खलन का जायजा लिया और पत्थर उपलब्ध होने पर टूटी दीवारों के निर्माण कार्य मनरेगा से करवाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र की सड़कें भी जगह-जगह मलबे से पटी हैं। नदी-नाले सब उफ़ान पर है। दूसरी ओर बिजली की मुख्य लाइन में गड़बड़ी से विद्युत आपूर्ति भी ठप है।








